deepika padukone: इस बात में तो कोई शक नहीं है कि दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। हाल ही में, वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका का एक्शन देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। वहीं, फिल्म के निर्माता ने भी दीपिका की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

सिद्धार्थ आनंद ने की दीपिका की तारीफ
फिल्म के रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण और भी मजबूती के साथ स्क्रीन पर नजर आई हैं। दीपिका पहली बार किसी स्पाई फिल्म में अभिनय करती हुई दिखी हैं। एक्ट्रेस के अभिनय और काम को लेकर खूब सराहना की जा रही है। फिल्म में दीपिका के किरदार से महज जनता ही नहीं, बल्कि मूवी के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी उनके फैन हो गए हैं।
दीपिका हैं फिल्म की तीसरी हीरो
सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि दीपिका हिंदी फिल्मों के लिए एक कंप्लीट पैकेज हैं। वह किसी भी हीरो से कम नहीं हैं और इससे उनका स्टारडम कई गुना बढ़ जाता है। सिद्धार्थ आनंद ने अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ”दीपिका बहुत बड़ी स्टार हैं। इसका आपको तब पता चलता है जब आप उनके साथ काम करते हैं कि उनके फैंस की क्या जरूरत है। दीपिका एक हीरो की तरह हैं। पठान में तीन हीरो हैं शाहरुख, जॉन और दीपिका। ये तीनों ही कलाकार इस फिल्म के हीरो हैं।”



