The Vaccine War Shooting Completed: ‘द कश्मीर फाइल्स’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म मेडिकल की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट फिल्म है, जिन्होंने कोरोना काल में दिन रात काम करके देश की सेवा की थी। फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है, तो आइए बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है। Also Read: Rakhi Sawant को मिली ट्रक से कुचलने की धमकी, कहा- ‘आदिल की पहली पत्नी ने फोन पर…’

खत्म हुई Vivek Agnihotri की फिल्म की शूटिंग
बता दें कि विवेक ने अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (vivek agnihotri the vaccine war) का ऐलान नवंबर 2022 में किया था और उन्होंने फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू की थी। हालांकि, फिल्म को अलग-अलग (vivek agnihotri the kashmir files) जगहों पर शूट किया गया था, लेकिन फिल्म का लास्ट शेड्यूल हैदराबाद में हुआ था। इस फिल्म पर विवेक ने अपनी टीम के साथ काफी लंबी रिसर्च की है, जिसमें उन्होंने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सामने कोरोना काल में आई परेशानियों को जानने की कोशिश की है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री महामारी के समय की कई कहानियां पेश करेंगे। Also Read: PM Modi ने Shah Rukh Khan की फिल्म ‘पठान’ की ऐसी की तारीफ, कि पूरा संसद भवन हुआ शांत
कब रिलीज होगी The Vaccine War
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में (vivek agnihotri movie) रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा, गिरिजा ओक, यज्ञ तुरलापथी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में पल्लवी जोशी का भी अहम रोल है। ‘द वैक्सीन वॉर’ हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 में बड़े परदे पर दस्तक देगी। Also Read: Suparstar Pawan Kalyan ने किया शॉकिंग खुलासा, बताया क्यों करना चाहते थे खुदकुशी



