भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया
Shikhar Dhawan Life Struggles: शिखर धवन ने शनिवार सुबह अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। स्टार बल्लेबाज मैदान के अंदर गब्बर था तो उसके बाहर वह हीरो वाली जिंदगी जीते हैं। उनके निजी जीवन में चाहे कितनी भी उथल-पुथल हो, इसका असर उनके चेहरे पर नहीं दिखता है। धवन को उनके जिंदादिल अंदाज के लिए जाना जाता है।
शिखर धवन टीम इंडिया से हो गए थे बाहर
शिखर धवन पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर थे। उन्होंने टीम के लिए आखिरी वनडे 10 दिसंबर 2022 को खेला था। वहीं आखिरी टेस्ट 2018 और आखिरी टी20, 2021 में खेला था। धवन भले ही टीम से बाहर थे लेकिन उन्होंने कभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। धवन से जब उनकी जगह लेने वाले शुभमन गिल के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आज के समय में अगर मैं सेलेक्टर होता तो शुभमन गिल को ही मौका देता।’
बीते दो सालों से शिखर धवन की निजी जिंदगी में भी तूफान मचा हुआ है। शिखर धवन पत्नी से अलग हो चुके हैं। पत्नी के दूर होने के साथ-साथ शिखर धवन के इकलौते बेटे जोरावर भी उनसे दूर हैं।
Shikhar Dhawan said, "I hope Zoravar gets to know about my retirement, but over that I would like Zoravar to remember me as a good human being and how much I loved him".
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 24, 2024
– A father's heart, Gabbar is emotional today. 🥹 pic.twitter.com/eBDXS2x5dx
आयशा और धवन का विवादित तलाक
आयशा और धवन की लवस्टोरी का विवाद के साथ अंत हुआ। धवन ने अपनी पत्नी आयशा पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों और साथी खिलाड़ियों को अपमानजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इनको सही पाया था।
शिखर धवन का यह भी कहना था कि कोरोना के दौरान जब वो पिता के साथ रहना चाहते थे तो आयशा ने उन्हें अलग रहने पर मजबूर किया। आयशा ने धवन को मजबूर किया कि वह उनकी बेटियों का भी खर्चा उठाए। कोर्ट ने माना कि आयशा ने धवन को मानसिक तौर पर परेशान किया। इसी तर्ज पर उनका तलाक फाइनल किया गया।

इन सबके बावजूद भी धवन ने कभी कोर्ट के बाहर अपनी पत्नी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने कई बार अपने बेटे के लिए भावुक पोस्ट किए लेकिन पूर्व पत्नी को लेकर कुछ विवादित नहीं कहा। आईपीएल के दौरान भी चोटिल हो गए थे लेकिन टीम का हौंसला बढ़ाते रहे। फैंस ने धवन के चेहरे पर कभी गुस्सा और दुख नहीं देखा। वह हमेशा एक हीरो की तरह नजर आए।





