Kartik Aryan Kriti Sanon Lohri: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को गेयटी गैलेक्सी मुंबई में लॉन्च किया गया था। तीन दिन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का दूसरा दिन यानी 13 जनवरी को कार्तिक और कृति ने पंजाब के जालंधर से लॉन्च किया। लोहड़ी के खास मौके पर दोनो एक्टर्स ने जमकर मस्ती की। आपको बता दें शहजादा तेलगु फिल्म ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस तेलगु फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया था।

फिलहाल लॉन्च के आखिरी दिन यानी 14 जनवरी को पतंगबाजी महोत्सव के बीच शहजादा ट्रेलर को कच्छ से लॉन्च किया जायेगा। इसके लिए शहजादा स्टार्कस्ट की टीम अब कच्छ पहुंच चुकी है।
कार्तिक और कृति का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
कार्तिक और कृति के कितने दीवाने है उसका अंदाजा हम इस बात से ही लगा सकते है जब दोनो एक्टर्स के लिए ढोल नगाड़े, भांगड़ा डांस के साथ उनका वेलकम किया गया। पंजाब की लोहड़ी का कोई जवाब नहीं। ऐसे में लोहड़ी के खास मौके पर कार्तिक और कृति का वहां होना त्योहारों में चार चांद लगा दिया। लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया और टीम ने जमकर पंजाबी धुन पर भांगड़ा किया। बाद में कार्तिक ने अपना इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में शहजादा टीम की तरफ से लोहड़ी की ढेर सारी बधाइयां दीं। पंजाब में उनकी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन के भी बारे में भी बताया।

अभिनेता से प्रोड्यूसर बने कार्तिक
आपको बताते चलें की शहजादा फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर के लिए भी काफी अहम है। हैरान मत होइए क्योंकि इस फिल्म को एज ए प्रोड्यूसर भी कार्तिक आर्यन ने ही प्रोड्यूस किया है। नए साल में लोगों को कार्तिक का ये नया अवतार भी देखने को मिलेगा। फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कृति ने अपने कोस्टार कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर करने पर कहा की इनके साथ काम करने में मैं बहुत कंफर्टेबल रहती हूं। काम करने का एक्सपीरियंस भी अच्छा रहा है और हम बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। आगे कृति ने कहा की इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित धवन ने बहुत मेहनत की है और उनके साथ काम करने का भी एक अलग ही एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस रहा।
कृति ने शेयर की शहजादा की फाइनल फोटो
कृति हमेशा अपनी फ़िल्मों के रैपअप होने पर एक BTS फ़ोटो शेयर करती है। इस बार भी शहजादा की शूटिंग खत्म होने पर एक्ट्रेस ने शहजादा स्टार कास्ट टीम के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस बार का कैप्शन काफी इमोशनल करने वाला है। कृति ने कैप्शन में लिखा है की ‘ और फाइनली रैपअप!! हमेशा की तरह हैप्पी और सैड फीलिंग … दुख है की ये प्यारा सफर अब यही तक और खुशी इस बात की हम इसे जल्द ही आपतक पहुंचाने वाले हैं। 10 फरवरी को शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है !!’
शहजादा की रिलीज डेट
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही लोगों में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। आपको बता दें की रोहित धवन के निर्देशन में बनी शहजादा आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज होगी।



