भूमि पेडनेकर और शेहनाज गिल अभिनीत रिया कपूर की मोस्ट अवेटेडफिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ ने अपने पहले लुक से धूम मचा दी है। फैंस फिल्म के बारे में और जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Thankyou For Coming : फिल्म निर्माता रिया कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का फर्स्ट लुक साझा किया। इसमें भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में हैं।

साझा की गई तस्वीर में भूमि और शहनाज़ दोनों बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस के बीच की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है, जो फैंस के बीच उनके एक्सपेक्टेशंस को बढ़ा रही है।
बाद में दिन में, भूमि पेडनेकर ने फिल्म के दो और पोस्टर शेयर किए। एक पोस्टर साझा करते हुए जिसमें भूमि और उनकी गर्ल गैंग, जिसमें उनके साथ शेहनाज गिल, डॉली सिंह और कुशा कपिला शामिल हैं। कैप्शन में लिखा है, “कलेश शुरू करें! टोरंटो में मिलते हैं!”

एक और पोस्टर शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, ” ये वहां मौजूद सभी लड़कियों के लिए है! हमारी चिक फ्लिक #ThankYouForComing ये मूवी अब फेमस टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में साल 2023 के लिए चुनी गईं है और इस बात के लिए में ऊपरवाले का शुक्रिया करना चाहती हूं। “
उम्मीद है कि रिया कपूर की थैंक यू फॉर कमिंग अपनी अलग कहानी और टैलेंट से भरे हुए कास्ट के साथ भारतीय सिनेमा में एक ताज़ा बदलाव लाएगी। शहनाज गिल के फैंस और फिल्म लवर्स इस मंनोरंजन से भरी हुई फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म की एक्साइटमेंट को लेकर फैंस लगातार शहनाज गिल को ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं। अब देखना यह काफी इंट्रेस्टिंग होगा की ये फिल्म कितना लोगों के दिल को छूती हैं।





