Shalin Bhanot की EX वाइफ अपने मंगेतर संग हुईं इंटीमेट, किसिंग वीडियो हुआ वायरल

Dalljiet Kaur Kissing Video: ‘बिग बॉस' की कंटेस्टेंट और एक्टर शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों बटोर रही हैं, लेकिन इस बीच दलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने मंगेतर निखिल को किस क

By Team Khana Talkies · 10/2/2023

Dalljiet Kaur Kissing Video: ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट और एक्टर शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों बटोर रही हैं, लेकिन इस बीच दलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने मंगेतर निखिल को किस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं। Also Read: Fatima Sana Shaikh भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- ‘कहते थे ‘Sex’ करोगी तो रोल मिलेगा’

Dalljiet kaur

Dalljiet kaur ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दलजीत कहती हैं, ”हम जल्द ही केन्या शिफ्ट होने वाले हैं। मुझे विश्वास है कि आप लोगों ने निखिल के साथ मेरी सगाई के बारे में रोमांचक खबरें पढ़ी होंगी। ये हमारी जिंदगी का नया चैप्टर है, जिसे हम टेक 2 कह सकते हैं। हमे इसे आप लोगों से शेयर करने को बेहद एक्साइटेड हैं, आखिर हमारी जिंदगी जो बदलने वाली है। मुंबई में 20 साल तक रहने और करियर बनाने के बाद अब केन्या जा रही हूं। ये सब मेरे लिए बेहद एक्साइटमेंट वाला कदम है।” Also Read: शादी के बंधन में बंधे Abhishek Pathak और Shivaleeka Oberoi, शेयर की शादी की पहली तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

दलजीत ने आगे बताया, ”मैंने और निखिल ने मिलकर फैसला किया है कि हम अपने सफर (dalljiet kaur nikhil patel) को आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। अपनी जर्नी को आपके साथ साझा करेंगे। मेरे होनेवाले पति को हिंदी नहीं आती, ऐसे में मैं उन्हें कैसे संभालूंगी, ये बेहद दिलचस्प होने वाला है। वहीं, निखिल पटेल बताते हैं कि उनकी और दलजीत की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद वीडियो के आखिर में दोनों लिप Kiss करते हैं।”

Shalin Bhanot संग हुई थी पहली शादी

बता दें कि दलजीत कौर की पहली शादी Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट (daljeet kaur and shaleen bhanot relationship) से हुई थी। दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम जायडन है। तलाक के बाद जायडन की कस्टडी दलजीत को मिली है। वहीं, निखिल पटेल की भी ये दूसरी शादी है। निखिल की पहली पत्नी से उन्हें दो बेटियां हैं। बता दें कि दलजीत कौर और शालीन भनोट का ऑफिशियली तलाक साल 2015 में हुआ था। दलजीत ने डायवोर्स की वजह डोमेस्टिक वॉयलेंस (घरेलू हिंसा), दहेज प्रताड़ना और हैरेसमेंट बताया था। हालांकि, शालीन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था। Also Read:Dunki के बाद अब इस फिल्म का निर्देशन करेंगे Rajkumar Hirani, जानिए पूरी डिटेल

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full