Fatima Sana Shaikh Casting Couch: ऐसा कई लोग सोचते होंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सरेआम छेड़छाड़ की शिकार नहीं होती होंगी, क्योंकि वह एक एक्ट्रेस है, लेकिन ऐसा नहीं है आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी सरेआम छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) ने अपने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था।

Fatima Sana Shaikh के साथ हुई थी छेड़छाड़
फातिमा ने अपने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक इंसिडेंट का खुलासा करते हुए बताया था, ”मैं जिम के बाद रास्ते से जा रही थी कि एक लड़का आया और मुझे घूरने लगा। मैंने बोला घूर क्या रहा है? तो उसने कहा, घूरुंगा मेरी मर्जी। मैंने जवाब दिया मार खानी है? तो बोला, हां मार। इसके बाद हमारे बीच कहासुनी हुई और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने भी मुझे मुक्का मारा। फिर मैंने अपने पापा को कॉल करके बताया और वह वहां से दो-तीन लोगों के साथ वहां पहुंचे। आप जानते ही हैं कि पिता का गुस्सा कैसा होता है। वो लड़का भाग रहा था और उसके पीछे मेरे पापा और भाई भागे जा रहे थे।”
कास्टिंग काउच की शिकार भी हुई हैं Fatima Sana Shaikh
इसी इंटरव्यू में फातिमा ने यह भी खुलासा किया था कि वो कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा था, ”बिल्कुल मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं। ऐसी स्थितियां भी आईं की जब मुझे फिल्म के बदले में सेक्स का ऑफर मिला था। मुझसे कहा गया था कि अगर सेक्स करोगी तो आपको काम मिलेगा। इसी कारण से मुझे कई रोल्स से हाथ धोना पड़ा था।”



