Abhishek Pathak Shivaleeka Oberoi Wedding Photos: बॉलीवुड में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) और ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) ने भी अपनी जिंदगी की नहीं शुरुआत कर ली है। जी हां, कपल शादी के बंधन में बंध चुका है, जिसकी अनदेखी तस्वीरें अब सामने आई हैं।

Shivaleeka-Abhishek की शादी की पहली तस्वीरें
दरअसल, कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों जहां शिवालिका रेड लहंगे में प्यारी लग रही हैं, तो वहीं अभिषेक पाठक व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल कैमरे के लिए पोज देते हुए काफी प्यारा लग रहा है।



लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे Shivaleeka-Abhishek
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवालिका और अभिषेक काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। इसके बाद कपल ने साल 2022 में सगाई भी कर ली थी। वहीं, अब 2 महीने बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।



