Bollywood News : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के परोपकारी एनजीओ मीर फाउंडेशन ने आगे आकर दिल्ली दुर्घटना पीड़ित अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक मदद की है। लेकिन, मदद के तौर पर कितने रुपये दिए हैं इसका खुलासा नहीं किया गया है। एक बयान के मुताबिक, शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को एक अघोषित राशि दान की।

नए साल की सुबह तड़के 20 वर्षीय अंजलि ने दिल्ली के कंझावला में हुई एक क्रूर हिट एंड रन में अपनी जान गंवा दी थी। मीर फाउंडेशन ने अंजलि के परिवार विशेष रूप से उनकी बीमार मां के लिए पर्याप्त राहत प्रदान की है।
मीर फाउंडेशन शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर एक परोपकारी फाउंडेशन है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करना है। अतीत में, मीर फाउंडेशन ने वंचित महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने वाले विभिन्न कारणों का समर्थन और योगदान दिया है।
SRKs @MeerFoundation Donate To Family Of Delhi Accident Victim Anjali Singh,, 🙏
— **RoShu,,,RN,.❣️🚩 (@RnSrkrider) January 7, 2023
This Is King Of Heart #ShahRukhKhan𓀠 For All Of Us..🙏🔥Man With Golden Heart.. @iamsrk #PrideofIndia pic.twitter.com/XPI1aZIAxq
अभिनेता के मीर फाउंडेशन द्वारा की गई इस नेक पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी होने लगी है। इससे पहले भी यह फाउंडेशन कई जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुका है। शाहरुख खान ने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर एक परोपकारी फाउंडेशन के रूप में मीर फाउंडेशन की भी स्थापना की थी। यह एनजीओ महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने का काम करता है।
कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि शाहरुख खान के एनजीओ ने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सके। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है या यूं कहें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।



