Mahira Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करने वाली पाकिस्तानी अदाकारा Mahira Khan को भला कौन नहीं पहचानता. फिल्म रईस में किंग खान की हिरोइन बनकर माहिरा ने काफी लाइम लाइट लूटी थी. नतीजतन भारत मे भी माहिरा की फैन फॉलोइंग रातों रात बढ़ गई थी. हालांकि अब माहिरा अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. माहिरा खान ने फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं.
माहिरा ने दी खुशखबरी
माहिरा खान ने शादी के तीन महीने बाद ही फैंस को खुशखबरी सुनाने वाली है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, माहिरा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से किनारा करना शुरू कर दिया है. दरअसल माहिरा खान नेटफ्लिक्स के साथ दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं. मगर अब माहिरा ने उन प्रोजेक्ट से अपना नाम पीछे खींच लिया है. जिसकी वजह माहिरा की प्रेग्नेंसी को बताया जा रहा है. हालांकि माहिरा ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान साझा नहीं किया है.

कब होगी डिलीवरी
खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हाल ही में प्रेग्नेंट हुई हैं. वहीं वो सितंबर के महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं. बता दें कि, माहिरा की पहली शादी से भी उन्हें एक बेटा है. ऐसे में माहिरा और सलीम अब अपनी दूसरी संतान का वेलकम करने वाले हैं. वहीं फैंस भी इस खबर की ऑफिशियल कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं.
माहिरा खान की शादी
बता दें कि, कुबूल है फेम एक्ट्रेस माहिरा खान ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में सलीम करीम से दूसरा निकाह रचाया था. जिसके बाद से माहिरा अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में हैं. माहिरा और सलीम की शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबियों को ही न्यौता मिला था. वहीं दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे.





