Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए 2023 बेहद शानदार साबित हुआ है. साल की शुरुआत में रिलीज हुई पठान ने बड़े पर्दे पर जमकर कमाई की. तो वहीं जवान ने भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़कर रख दिए. पठान और जवान के बाद किंग खान की तीसरी फिल्म डंकी भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. पहले ही दिन डंकी ने कमाल की ओपनिंग की है. वहीं वीकेंड पर डंकी का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में शाहरुख खान ने अगले प्रोजेक्ट पर बात की है.

बड़े पर्दे पर होगी वापसी
डंकी देखने के बाद फैंस शाहरुख खान की अगली फिल्म के बारे में जानने को उत्सुक हैं. ऐसे में शाहरुख खान अरब देशों में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की है. शाहरुख खान ने बताया कि वो 2024 में मार्च या अप्रैल से नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर देंगे. वहीं 12 से 15 महीनों के बीच किंग खान फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.
उम्र के मुताबिक होगा रोल
शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म में खुद के किरदार से जुड़ा खुलासा किया है. शाहरुख ने बताया कि इस फिल्म में वो अपनी उम्र के अनुसार की रोल निभाएंगे. साथ ही फिल्म में वो मुख्य हीरो के रुप में ही नजर आएंगे. शाहरुख के इस एलान ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

बेटी सुहाना के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
शाहरुख खान ने औपचारिक रुप से फिल्म के नाम या कलाकारों का खुलासा नहीं किया है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल निभा सकती हैं. किंग खान बेटी सुहाना के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे.





