Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पर्दे पर दमदार एक्टिंग के अलावा मजेदार जवाब देने के लिए जाने जाते हैं. अवॉर्ड शो से लेकर टीवी शो तक शाहरुख कई सीरीयस सवालों को हंसी-मजाक में टाल चुके हैं. हालांकि एक बार Shah Rukh Khan ने दीपिका पादुकोण के सवाल पर ऐसा रिएक्शन दिया कि ना सिर्फ दीपिका शर्मा गईं बल्कि ऑडियन्स में बैठे लोगों के भी होश उड़ गए थे.

दरअसल ये किस्सा एक अवॉर्ड फंक्शन का है. जहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण स्टेज पर मौजूद थीं. दीपिका और प्रियंका को स्टेज पर विलन का नाम अनाउंस करने के लिए बुलाया गया था. वहीं दोनों ने अपने हाथों में कार्ड ले रखा था. जिसके बाद प्रियंका ने दीपिका को कार्ड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “खोलो…” तभी स्टेज पर मौजूद शाहरुख भी बोल पड़े “हां दीपिका प्लीज खोलो…” शाहरुख की बात सुनकर दीपिका शर्म से लाल हो गईं. तो वहीं सामने बैठे लोगों की हंसी नहीं रुकी. जिसके बाद शाहरुख ने बात को संभालते हुए कहा कि, “कितनी गंदी सोच हैं आप लोगों कि. वहीं बात प्रियंका ने कही तो ठीक. मैंने कही तो क्या-क्या सोचने लगे आप लोग.”

बता दें कि, शाहरुख और दीपिका कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दीपिका पादुकोण ने शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. तो वहीं दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म देकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं दोनों को फिल्म हैप्पी न्यू ईयर और पठान में साथ देखा गया था.





