Shah Rukh Khan And Salman Khan Photo: फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ ही शाहरूख खान 4 साल बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म का माहौल बना हुआ है। इसी दौरान फिल्म पठान के रिलीज़ होने के एक दिन पहले शाहरूख खान और सलमान खान की तस्वीर सामने आई है। ये फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
शाहरुख खान का लुक हुआ वायरल
ज़ाहिर है की शाहरूख खान की फिल्म पठान का क्रेज फैंस के बीच में बना हुआ है। ऐसे में शाहरुख खान की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान जाफरी ने शेयर की है। इस फोटो में मिनाज जाफरी के साथ सलमान खान और शाहरूख खान मौजूद हैं। फैंस इस फोटो को देखकर काफी खुश हैं। बताते चलें की फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। गौरतलब है की फैंस सलमान खान और शाहरूख खान को कई साल बाद एक साथ बड़े परदे पर देखेंगे। इस तस्वीर में शाहरूख खान ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। शाहरूख के इस लुक की फैंस ने बहुत तारीफ की है। इसी के साथ ही ये तस्वीर इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है।

विवादों के बीच ‘पठान’ होगी रिलीज़
फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद फिल्म रिलीज़ होने को बिल्कुल तैयार है। लेकिन फिल्म विवादों से नहीं बच पा रही है। अभी हाल ही में इस फिल्म को लेकर बंगाल में विवाद सुनने को मिला है। उन्होंने ब्लेम किया है की फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ही गलत है। बहरहाल फिल्म 25 जनवरी को मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर दस्तक देगी।



