13 अप्रैल को बॉलीवुड के एक्टर, डायरेक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक (Satish Kaushik birth anniversary) की पहली बर्थ ऐनिवर्सरी थी। इस मौके पर सतीश के ख़ास दोस्त एक्टर अनुपम खेर ने एक खास कार्यक्रम रखा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए। सतीश कौशिक के जाने का गम सभी को है, लेकिन उनकी 10 साल की बेटी वंशिका को पिता के जाने से बहुत बड़ा धक्का लगा है। वंशिका ने अपने पापा को याद कर एक इमोशनल चिट्टी लिखी थी, जिसे सुनकर किसी की आँखें भर आई।
मेरे दोस्त #SatishKaushik की मृत्यु पर #सतीश की 11साल की बेटी #Vanshika ने एक चिट्ठी बंद लिफ़ाफ़े मुझे दी। ये कहकर कि प्लीज़ इसे बिना खोले पापा की चिता पर रख देना।जो मैंने किया। पर मैंने उससे चिट्ठी की फोटो लेने के लिए भी कहा।Yesterday when we celebrated #Satish’s 67th birthday,… pic.twitter.com/hTeXyhMQgw
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 14, 2023
सतीश कौशिक की लाडली ने अपने पापा के लिए लिखा था, ‘हैलो पापा, मुझे पता है कि अब आप नहीं हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि आप ये जान लें कि मैं हमेशा आपके लिए रहूंगी। आपके दोस्तों ने मुझे मजबूत होना सिखाया है, लेकिन मैं आपके बिना नहीं रह सकती। मैं आपको बहुत याद करती हूं। अगर मुझे पता होता कि ऐसा होने जा रहा है, तो मैं सिर्फ आपके साथ समय बिताने के लिए स्कूल को मिस करती। काश… मैं आपको एक बार गले लगा पाती। आप अभी भी मेरे दिल में हैं। जैसा कि हम फिल्मों में देखते हैं, काश कोई चमत्कार होता और आप जीवित हो जाते।’ वंशिका ने आगे कहा, ‘मैं नहीं समझ पा रही हूं कि अब जब मम्मी मुझे होमवर्क न खत्म करने पर डांटेंगी तो मुझे कौन बचाएगा; मैं अब स्कूल नहीं जाना चाहती क्योंकि मुझे लगता है कि सब मेरा मजाक उड़ाएंगे। पापा आप मेरे सपनों में हर दिन आना। मैं उम्मीद करती हूं कि आप जहां भी हैं खुश रहें, स्वर्ग में आराम से रहें, आपका एक बड़ा सा घर हो, आपके पास रोल्स रॉयस फेरारी और लैम्बर्घीनी हो, आप अच्छा-अच्छा खाना खाएं।’

‘पापा, 90 साल बाद हम फिर मिलेंगे… आप मुझे भूलना मत, मैं भी आपको कभी नहीं भूलूंगी। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे, जब-जब मैं अपनी आंखें बंद करूंगी और अपने दिल पर हाथ रखूंगी, मुझे आप ही दिखेंगे और हमेशा सही रास्ता दिखाएंगे। आप यहां मेरे सामने नहीं हैं लेकिन आपकी रूह हमारे साथ रहेगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पापा… आप दुनिया के सबसे अच्छा पिता हो।’ बता दें सतीश कौशिक ने 9 मार्च को अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था।





