सैमसन ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच अर्धशतक समेत 531 रन बनाए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी।
Sanju Samson On His Preparation: भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत का सामना ग्रुप-ए के मुकाबले में बुधवार को आयरलैंड से होगा। इस मैच से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे थे। टूर्नामेंट में भारत के अभियान शुरू करने से पहले सैमसन ने टीम में चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैमसन का कहना है कि आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए भी उन्हें टी20 विश्व कप चयन का ख्याल था।

सैमसन ने आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
सैमसन ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच अर्धशतक समेत 531 रन बनाए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी। सैमसन ने अब तक सिर्फ 16 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
🗣️🗣️ 𝙒𝙤𝙧𝙡𝙙 𝘾𝙪𝙥 𝙎𝙚𝙡𝙚𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣 𝙬𝙖𝙨 𝙖 𝙝𝙪𝙜𝙚 𝙩𝙝𝙞𝙣𝙜
— BCCI (@BCCI) June 3, 2024
Staying positive, learnings from setbacks and warm reception from fans 🤗
Up close and personal with Sanju Samson 👌👌 – By @RajalArora
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #T20WorldCup | @sanjusamson
‘पूरी तैयारी के साथ आया हूं’

आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले सैमसन ने कहा कि वह टूर्नामेंट के लिए पूरी तैयारी से आए हैं। सैमसन ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में कहा, विश्व कप में वास्तव में संजू सैमसन पूरी तैयारी के साथ आया है। 10 साल तक लगातार विफलताओं के बाद कुछ सफलताएं मिल रही है। क्रिकेट में जिंदगी ने मुझे सब कुछ सिखाया है जो इस टूर्नामेंट में आने से पहले मेरा सीखना जरूरी था। आईपीएल ने मेरे दिमाग को पूरी तरह से घेर रखा था। इतना कुछ करना था और कप्तान होने के नाते इतना सोचना पड़ता था। मेरा दिमाग हमेशा घिरा रहता था लेकिन कहीं न कहीं विश्व कप का ख्याल दिमाग में था। विश्व कप टीम में चयन होना बहुत बड़ी बात है। यह मेरे करियर की सबसे अच्छी चीज हुई है। मैने कैरियर में हमेशा विफलताओं से भी सीखने की कोशिश की है।





