Sanjeeda Shaikh Daughter Sings on Republic Day: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्टिंग से ज्यादा संजीदा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी बेटी संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी प्यारी बेटी आयरा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।

आयरा ने गाया ‘जन गण मन’
दरअसल, संजीद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्यारी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी आयरा गोटा कढ़ाई वाली ब्लैक शरारा सूट पहने नजर आ रही हैं। नन्ही आयरा अपने पूरे लुक में सुपर क्यूट लग रही हैं। वहीं, संजीदा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आयरा अपने घर की बालकनी में खड़े होकर प्यारी आवाज में भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
संजीदा शेख पर्सनल लाइफ
बता दें कि संजीदा शेख तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब संजीदा और आमिर अली ने करीब 13 सालों के रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी। दोनों ने शादी के कई सालों के बाद तलाक लेकर फैंस को हैरान कर दिया था। अब संजीदा अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।



