Sanjay Dutt-Arshad Warsi New Movie: फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में एक साथ काम करने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Wasri) की जोड़ी की लोग आज तक तारीफ करते हैं। इस फिल्म में संजय दत्त ने मुन्ना भाई और अरशद ने सर्किट का रोल निभाया था, जिसे लोग आज तक नहीं भूल पाएं हैं। अब लगता है दोनों स्टार्स एक बार फिर साथ में लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं।

संजय दत्त ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
दरअसल, संजय दत्त ने 26 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी नई फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त और अरशद वारसी जेल के अंदर बंद नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों ने कैदियों के कपड़े पहने हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”हमारा इंतजार आप सभी से कहीं ज्यादा था लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मैं अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक बार फिर बढ़िया फिल्म लेकर आ रहा हूं। आप सभी को ये फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। जुड़े रहिए।” इस पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने यह भी बताया कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें: संजय दत्त नहीं करवाना चाहते थे कीमोथेरपी, बोले- ‘नहीं चाहता इलाज’

संजय दत्त के पोस्ट पर नेटिजंस ने दिया अपना रिएक्शन
संजय दत्त के इस पोस्ट को देख नेटिजंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, ”मुन्नाभाई एमबीबीएस 3।” तो किसी ने लिखा, ”मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी।” किसी ने कमेंट किया, ”कौन सी मूवी है बाबा।” वहीं एक ने लिखा, ”फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।”



