Sania Mirza: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्सड डबल्स में अपने जोड़ीदार हमवतन रोहन बोपन्ना के खिलाफ मैच जीतकर अपने ग्रैंडस्लैम करियर का समापन किया। इस दौरान सानिया ने अपना फेयरवेल स्पीच भी दिया। इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

सानिया मिर्जा स्पीच के दौरान हुईं इमोशनल
अपने फेयरवेल स्पीच के दौरान सानिया काफी इमोशनल नजर आई। स्पीच देते हुए सानिया ने कहा, ”अपने ग्रैंडस्लैम करियर का अंत करने के लिए इससे अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने बेटे के सामने ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलूंगी। यह मेरे लिए बहुत खास है।” सानिया ने आगे कहा, ”मैंने साल 2005 में 18 साल की उम्र में यहां खेला था और तब मैं सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेली थी, जिसके बाद मुझे बार-बार यहां आने और टूर्नामेंट में जीत हासिल करने का सौभाग्य मिला। अगर में रो रही हूं, तो यह मेरे खुशी के आंसू हैं।” बता दें कि सानिया के इस मौके को खास बनाने के लिए वहां उनका बेटा इजहान और उनका परिवार शामिल था।

सानिया के स्पीच के बाद शोएब ने किया ट्वीट
सानिया ने भले अपने स्पीच में पति शोएब मलिक का नाम न लिया हो, लेकिन शोएब ने अपनी पत्नी के लिए एक ट्वीट करते हुए उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ”तुम खेलने वाली हर महिला के लिए एक उम्मीद हो। तुमने आपने करियर में अब तक जो कुछ भी हासिल किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है। तुम कई लोगों के लिए प्रेरणा हो। हमेशा ऐसी ही मजबूत बनी रहना। बेहतरीन करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

बता दें कि काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने शादी के 12 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह सामने नहीं आया था कि दोनों के बीच असल विवाद क्या है, जो दोनों अपना रिश्ता खत्म करना चाहते थे, लेकिन ऐसी खबरें थीं कि शोएब ने सानिया को चीट किया था, जिसका पता सानिया को चल चुका था।



