Sameera Readdy Latest Interview: बॉलीवुड अदाकार समीरा रेड्डी (Sameera Readdy) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली समीरा अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में सफलता पाने के साथ-साथ उन्होंने कई ऐसी बातों का सामना किया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल, समीरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि बॉलीवुड में कैसे पहले के समय में एक्ट्रेस की बॉडी पर कमेंट किए जाते थे। Also Read: Urfi Javed ने रिवीलिंग ड्रेस में शेयर किया वीडियो, नेटिजंस ने कहा- ‘कपड़े पहने भी हैं या…’

Sameera Readdy ने खोली बॉलीवुड की पोल!
दरअसल, ‘मिड-डे’ को दिए एक इंटरव्यू में समीरा ने बताया, ”मुझे कई लोगों ने चेहरे की सर्जरी करवाने की सलाह दी। मुझे लगता है कि लगभग 10 साल पहले एक अजीब पागल दौर था, जहां हर कोई प्लास्टिक सर्जरी, बूब जॉब, नाक या फिर हड्डी के स्ट्रक्चर को बदल रहा था। मुझे हमेशा अपने स्तनों पर पैड लगाना पड़ता था और कहा जाता था कि एक बूब जॉब करवा लो। मैं भगवान की आभारी हूं कि मैंने वो नहीं करवाया।” Also Read: Sidharth Kiara शादी के बाद पहली बार हुए स्पॉट, कपल की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा
Sameera Readdy का बॉलीवुड करियर
बता दें कि समीरा ने सोहेल खान स्टारर फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, अब समीरा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैमिली संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। Also Read: Rakhi Sawant के भाई ने आदिल पर लगाए संगीन आरोप, कहा- ‘वो उसे जानवरों की तरह पीटता था’



