Salman khan Juhi Chawla: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान भाईजान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ शादी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी की शादी का सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वो हैं सलमान खान। सलमान खान का नाम तो आज तक कई अभिनेत्रियों से जुड़ा है, लेकिन वह शादी के मुकाम तक फिर भी नहीं पहुँच पाए। शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे कि एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान जूही चावला से शादी करना चाहते थे। जी हाँ… और जूही से शादी के लिए सलमान खान ने उनके पिता से बात भी कर ली थी। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंज़ूर था।

इस बात का खुलासा सलमान खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था। इस वीडियो की एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह क्लिप 1990 के दशक के उनके एक पुराने इंटरव्यू से ली गई है, जिसमें सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार जूही चावला के पिता से शादी के लिए उनका हाथ मांगा था, लेकिन सलमान को उनके पिता ने साफ मना कर दिया था। हालांकि, जूही के पिता से सलमान खान उनकी शादी कराने को क्यों मना किया था, इसकी वजह पता नहीं चल पाई है।

वीडियो में सलमान खान कहते हैं, ‘जूही बहुत प्यारी है। प्यारी लड़की। मैंने उनके पिता से पूछा कि क्या वह उसे मुझसे शादी करने देंगे।’ फिर उनसे पूछा गया, ‘आपने उनसे पूछा? उन्होंने क्या कहा?’ सलमान ने फिर कहा, ‘नहीं।’ जब उनसे इसका कारण पूछा गया, तो सलमान ने जवाब देते हुए कहा, ‘बिल फिट नहीं है, मुझे लगता है।’

जूही ने दिया ऐसा रिएक्शन
अब जूही चावला ने सलमान खान की इस बात पर रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने सलमान के शादी के प्रपोजल को हंसी में उड़ा दिया। जूही ने कहा, ‘उन दिनों में जब मैंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी, और जब सलमान खान नहीं थे, तब एक फिल्म मेरे पास आई थी, जिसमें वह लीड एक्टर थे। रियल में उस समय न सलमान, न आमिर खान और न ही इंडस्ट्री में मैं किसी को भी ठीक से नहीं जानती थी। संयोग से मैं किसी कारण उनके साथ फिल्म नहीं कर पाई। और आज तक, वह मुझे चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते! कि ‘तुमने मेरे साथ फिल्म नहीं की,’! हमने शायद ही फिल्मों में एक साथ काम किया हो, लेकिन हमने बहुत स्टेज शो किए है। वहीं दीवाना मस्ताना में उनका कैमियो भी है।”

वैसे जूही ने तो साल 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। बता दें जय मेहता पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी सुजाता बिड़ला की मौत एक प्लेन क्रैश में हो गई थी। लेकिन हमारे सलमान भाईजान के जीवनसाथी की तलाश अब तक जारी है।





