Koffe with Karan 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण 8 (Koffe with Karan 8) शुरुआत से ही सूर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जबरदस्त एंट्री देखने को मिली थी. तो वहीं दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल ने करण से शो में चार चांद लगा दिए थे. शो के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने शिरकत की है. वहीं अब खबरों की मानें तो शो का सबसे बेस्ट एपिसोड करण जौहर ने लास्ट के लिए बचा कर रखा है. जी हां, कॉफी विद करण सीजन 8 के आखिरी एपिसोड में सलमान खान बतौर चीफ गेस्ट नजर आएंगे.
फिनाले में होगी सलमान की एंट्री
करण के शो में सलमान की हाजिरी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण की टीम दबंग खान के लगातार संपर्क में बनी हुई है. शो के लास्ट एपिसोड को बेस्ट बनाने के लिए करण कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में भाई जान की एंट्री से फिनाले में चार चांद लगने वाले हैं. हालांकि सलमान या करण ने अभी तक इसपर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है. मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि, सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. जिसके बाद सलमान करण के फिनाले में आने के लिए हामी भर सकते हैं.
View this post on Instagram
करण के शो में आएंगे ये गेस्ट
कॉफी विद करण 8 का अपकमिंग एपिसोड इस वीकेंड पर ऑन एयर किया जाएगा. जिसमें सारा अली खान और अनन्या पांडे एक-दूसरे की पोल खोलती दिखाई देंगी. इसके अलावा शो के आने वाले एपिसोड में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी और रोहित शेट्टी जैसे कई बड़े सितारे शिरकत करने नजर आएंगे.

सलमान खान की टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 रविवार को दिवाली के मौके पर 12 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा. वहीं विलेन के रुप में इमरान हाशमी की एंट्री भी जबरदस्त साबित होगी.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के बाद बड़े पर्दे पर होगा Tiger vs Pathan, सलमान खान ने दिया संकेत, बताया Tiger 3 का सबसे मुश्किल और मजेदार सीन





