हाल ही में, हाथ में आधा भरा ग्लास लिए एक पार्टी में पहुंचते हुए देखे जाने के बाद सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को आश्चर्य में डाल दिया है। अपने कार से बाहर निकलते ही अभिनेता को अपनी जींस की जेब में ग्लास फिट करते देखा गया। उनके प्रशंसक उनसे यह जानना चाह रहे हैं कि सलमान खान के ग्लास में आखिर क्या है।

सलमान खान ने 3 सितंबर को शहर में मुराद खेतानी के जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की थी गौर करने की बात यह है कि उस समय वह हाथ में एक गिलास लेकर आए और जींस की बाई जेब में आधा भरा ग्लास फिट करने की कोशिश की।जब वह पार्टी से जा रहे थे तब भी वह ग्लास उनके साथ था। जाते वक्त सुपरस्टार को ग्लास के साथ अपनी कार में लौटते हुए और सामने की सीट पर बैठे हुए अपने हाथ में ग्लास को पकड़े हुए भी देखा गया। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को दुविधा में डाल दिया है।
सलमान खान जब आधा भरा गिलास लेकर पहुंचे
सलमान जब जन्मदिन की पार्टी में आधा भरा ग्लास लेकर पहुंचे तब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा गर्म होने लगी कि इस ग्लास में क्या हो सकता है। कुछ लोगों ने इसे सलमान खान का दबंग अंदाज भी बताया। तो किसी ने कहा, “क्या यह पानी है?”यह वीडियो काफी वायरल हो गया क्योंकि इससे लोगों ने काफी मजेदार पाया।किसी प्रशंसक ने कहा, “सलमान खान भारतीय सिनेमा के एक सच्चे मेगास्टार हैं। वह इकलौते अभिनेता हैं, जो एक सामान्य चाल और अपनी पैंट की जेब में एक ग्लास लेकर कहर ढा सकते हैं।” एक प्रशंसक ने पूछा कि “भाई गिलास में क्या था?” तो किसी प्रशंसक ने पूछा, “वोडका या जीन?” भूरे रंग की फुल-आर्म्ड टी-शर्ट और नीली जींस पहने सलमान हमेशा की तरह डैशिंग दिख रहे थे।
Glass in pants pocket😁 new style of bhai #SalmanKhan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/tpjFL5JlBD
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 3, 2022

सलमान खान आखिरी बार अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे
सलमान खान हाल ही में फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। वह जल्द किसी का भाई किसी का जान में नजर आएंगे,वहीं एक था टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।





