Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Date: दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बहरहाल सलमान खान के फैंस लिए बड़ी खबर है की फिल्म का टीजर 25 जनवरी को होगा रिलीज। इस बात की पुष्टि सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से किया है। आपको बता दें की 25 जनवरी को शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ भी रिलीज के लिए तैयार है।

सलमान खान का पोस्ट
आपको बताते चलें की सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पोस्टर डालते हुए लिखा है की टीजर देखो बड़े परदे पर 25 जनवरी को। इस खबर के साथ ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया है। 25 जनवरी को पठान भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। इस फिल्म ने अभी हाल ही में एडवांस बुकिंग के सभी रिकॉर्ड तोड थे। आपको बता दें की ‘पठान’ का बज अभी भी बरकार है बुकिंग्स का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। गौरतलब है की जहां ‘पठान’ मूवी थिएटर्स में रिलीज होगी वहीं सलमान खान अपनी मूवी का टीजर भी दर्शकों को दिखाएंगे।

“किसी का भाई किसी की जान” का स्टार्कस्ट
फरहाद समाजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल ,राघव जुयाल,वेंकटेश और जगतपति बाबू भी नजर आएंगे। सलमान खान इससे पहले “अंतिम” मूवी में दिखाई दिए थे।



