बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपने फैंस को सौगात दी है। शुक्रवार को उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज़ हुई। रिलीज़ के पहले सलमान की इस फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू सामने नहीं आए थे। हालांकि, सलमान के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला। हाल ही में फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। चलिए जानते हैं आज सलमान खान का कितना जादू चला।

कई फ़िल्मी गुरुओं ने उम्मीद जताई थी कि ये फिल्म पहले दिन 15 से 18 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। लेकिन Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 12 से 13 करोड़ रूपए की कमाई की है। पहले दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की कमाई उम्मीद जितनी शानदार तो नहीं, लेकिन इस फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ की कमाई से 3 करोड़ आगे है लेकिन शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ से कई करोड़ पीछे है। वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 35 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: फेल होती हुई नजर आ रही सलमान की मेहनत, नहीं है फिल्म में दम
गौरतलब है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 5700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर हुई रिलीज हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 22 अप्रैल यानी ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।





