Salman Khan Attending Rahul Narain Kanal Wedding: शिवसेना के युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल की शादी के मौके पर सलमान खान पहुंचे। उनके इस सिंपल लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया। फंक्शन में पहुंचने पर राहुल कनाल ने उनका पैर छूना चाहा तो सलमान खान ने उन्हें गले से लगा लिया। उनका ये वीडियो भी लोगों को खूब रास आ रहा है। खैर राहुल कनाल की शादी में सलमान खान के परिवार के अलावा कई बड़े सेलिब्रिटी ने शिरकत की।

सलमान खान की धांसू एंट्री

राहुल कनाल की शादी के मौके पर सलमान खान सिंपल ड्रेस में नजर आए। लेकिन फिर भी उनके इस कैजुअल लुक में भी सलमान खान का स्वैग साफ नजर आ रहा था। सलमान ने ब्लू शर्ट के साथ ग्रे जींस पहनी थी। अपने लुक को उन्हो लकी ब्रेसलेट और सैंडल से कंप्लीट किया। शादी के मौके पर राहुल कनाल उनका पैर छूने के लिए झुके थे की भाईजान ने उन्हें गले से लगा लिया। दोनो ने एक साथ पेपराजी को पोज भी दिया। सलमान खान के साथ साथ सोहैल खान और उनकी दोनो बहने भी आईं थी। बता दें शादी पर जयभानुशाली, अब्दु रोज़िक जैसे और भी सेलिब्रिटीज आए थे।अब्दु रोजिक ने शेख अवतार में लोगों का मनोरंजन किया।


जानें राहुल कनाल के बारे में
बता दें राहुल कनाल मुंबई के रहने वाले हैं। वो शिव सेना के युवा सेना के सदस्य हैं। इसके साथ साथ राहुल साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिर्डी के ट्रस्टी भी हैं। बीएमसी के शिक्षा समिति के मेंबर भी रह चुके हैं। राहुल कनाल आई लव मुंबई फाउंडेशन के फाउंडर भी हैं। सूत्रों की मानें तो राहुल कनाल का शिव ठाकरे परिवार के साथ अच्छा संबंध है। उन्हें आदित्य ठाकरे का नजदीकी भी माना जाता है। आपको बता दें अभी हाल ही में राहुल को शिर्डी साईं संस्थान के विश्वस्त मंडल के मेंबर बनाए गए हैं। बात करें उनके दोस्तों की तो राहुल विराट कोहली से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक सभी उनके दोस्त हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के साथ उनके फैमिली टर्म्स हैं।
सलमान का वर्क फ्रंट
बात करें सलमान के काम की तो हाल ही सलमान ने फिल्म पठान में कैमियो रोल निभा कर दर्शकों को अपनी और खींच लिया हैं।इसी के साथ ही दबंग खान की जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म भी ईद पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है।



