Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बॉस लेडी के नाम से जानी जाती है। उनकी पर्सनैलिटी और रुतबा बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। हालांकि, इस वक्त उनकी हालत बेहद खराब है। जी हां, इस बात की जानकारी खुद रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। आइए आपको बताते हैं।

Rubina Dilaik को हुआ इनफेक्शन
दरअसल, रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनका चेहरा सूजा हुआ है। खासकर उनके लिप्स। रुबीना के लिप्स काफी ज्यादा सूज गए हैं। इन तस्वीरों में रुबीना को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “बुखार, गले में खराश, संक्रमण और सूजे हुए होंठ, मैं निश्चित रूप से एक बत्तख की तरह दिख रही हूं (बिना फिलर के) और मैं निराश हूं और खुद को देखकर हंस भी रही हूं।”


Bigg Boss की विनर रह चुकी हैं Rubina Dilaik
बता दें कि रुबीना ‘बिग बॉस 14’ की विनर भी रह चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘झलक दिखला जा 10’ में देखा गया था। टीवी शोज के अलावा रुबीना फिल्मों में भी अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल, अभी एक्ट्रेस अपने प्यारे पति के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वहीं, फैंस को रुबीना के नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।



