Rohit Shetty in Bigg Boss Finale: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रिएयली शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंतिम चरण हैं। बहुत जल्द शो को अपना विनर मिलने वाला है। वहीं, अब शो में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की भी एंट्री होने वाली है। रोहित शेट्टी की एंट्री मतलब यह साफ है कि इन 5 कंटेस्टेंट में से किसी एक की किस्मत चमकने वाली है।

फाइनल में नजर आएंगे रोहित शेट्टी
दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड के दौरान ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट रोहित शेट्टी भी शो की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। इस दौरान वह रोहित ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन के लिए शीर्ष 5 में से एक प्रतियोगी की घोषणा करेंगे और उसे चुनेंगे। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कंटेस्टेंट्स को फिनाले एपिसोड्स के दौरान मौका मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन के लिए अर्चना गौतम और शिव ठाकरे को चुन सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलिटी शो में किसे फिर से मौका मिलता है।
बड़े प्रोजेक्ट हासिल करने वाले प्रतियोगी
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ की तरह, ऐसे कई प्रतियोगी हैं जिन्होंने ‘बिग बॉस 16’ के बाद कई और मौके मिले। निमृत कौर अहलूवालिया ने एकता कपूर का ‘एलएसडी 2’ में काम करने का मौका हासिल किया है, तो वहीं अंकित गुप्ता और गौतम सिंह विग अपने नए शो ‘जुनूनियत’ के लिए कमर कस रहे हैं। हालांकि, देखना यह होगा कि अब शो का विनर कौन होता है।



