Rhea Chakraborty Post For Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो अब हमारे बीच नहीं रहे आज भी अपने विडियोज और फोटोज से लाखों लोगों के दिलों में रहते हैं। उनके 37वें जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को याद कर के उनके 37वें जन्मदिन पर अपने साथ फोटोज शेयर की हैं। सुशांत का जन्म 21जनवरी 1986 में हुआ था।
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत संग अनदेखी तस्वीरें


रिया चक्रवर्ती ने सैटरडे को सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2 फोटोज शेयर की हैं। रिया ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। मौका था सुशांत सिंह राजपूत के 37वें जन्मदिन का। रिया ने एक फोटो कप के पीछे की लगाई है वहीं दूसरी तस्वीर में रिया और सुशांत अपना सिर लगाकर सेल्फी ले रहे हैं। इन तस्वीरों पर रिया ने कैप्शन दिया है –इनफिनाइट+1 लिखा है साथ में दिल वाला इमोजी भी। इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
आपको बता दें साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उनके मरने के पीछे का कारण सुसाइड बताया गया लेकिन अभी तक इस केस की जांच जारी है। इस केस को सीबीआइ हैंडल कर रही है। गौरतलब है की इस केस में रिया चक्रवर्ती को भी मुख्य सस्पेक्ट मानकर गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में रिया को छोड़ दिया गया।



