जैस की हमने पहले ही बताया था कि फिल्म टाइगर 3 में ऋतिक रोशन का कैमियो 2 मिनट 22 सेकंड तक रहेगा। इस के साथ हमने यह भी बताया कि इसे हाल ही में 4 नवंबर को शूट किया गया था।
जाने किसने किया है फिल्म के दिलचस्प हिस्से को डायरेक्ट
हमें अब एक दिलचस्प बात पता चली है। एक सूत्र ने हमें बताया, “जहां टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है, वहीं ऋतिक के सीन का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। वह वॉर 2 के निर्देशक भी हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका निभाते हैं।”

सूत्र ने आगे कहा, “हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्मों में यह एक सामान्य प्रथा है जहां एक अलग डायरेक्टर पूरी फिल्म शूट करने वाले की तुलना में मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट दृश्य शूट करता है।”
सूत्र ने यह भी टिप्पणी की, ”ऋतिक रोशन के सीन्स में डायलॉग्स काफी हद तक इंट्रेस्टिंग है और ऐसे में एक्शन सीन भी। यह पहली बार है कि वाईआरएफ (यशराज फिल्म्स) स्पाई यूनिवर्स की कोई फिल्म भविष्य की किस्त के संकेत के साथ समाप्त हुई है। यह दृश्य वॉर 2 के लिए एक एक्साइटमेंट बढ़ाएगा है।”
क्या है स्पाई यूनिवर्स
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत एक था टाइगर (2012) से हुई, इसके बाद टाइगर जिंदा है (2017) और वॉर (2019) आई। वॉर में टाइगर श्रॉफ भी थे और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत सीरीज की अगली फिल्म ‘पठान’ (2023) का भी निर्देशन किया था।





