शाहरुख खान बाॅलीवुड के किंग खान माने जाते हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने नेचर के कारण भी इंडस्ट्री में काफी फेमस है। वें हर किसी के पसंदीदा एक्टर माने जाते हैं। इससे जुड़े उनके कई किस्से भी सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही कुछ दिनों संजय दत्त सज जुड़ा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने संजय दत्त से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
शाहरुख खान ने शेयर किया किस्सा
केबीसी’ के सेट पर जब संजय दत्त गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तब शाहरुख खान ने उनके साथ अपनी मजबूत बॉन्डिंग का खुलासा किया था. शाहरुख खान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘छोटा सा किस्सा सुनाना चाहूंगा सभी को जब, मैं मुंबई में नया-नया आया था। मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैं किसी को नहीं जानता था और मेरा किसी के साथ झगड़ा हो गया था। किसी से उम्मीद नहीं थी। उम्मीद कर रहा था कि मैं दिल्ली में होता। मेरे मां-बाप भी नहीं थे। ’

शाहरुख खान भरी-भरी आवाज में आगे कहते हैं, ‘तब एक आदमी था, जो जीप लेकर मेरे पास आया था। वह थे संजय दत्त. वे बोले- अगर तुझे कोई छूता है, तो मुझे बताना।’ शाहरुख की बातें सुनकर संजय दत्त मुस्कुराने लगते हैं। किंग खान फिर उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हैं। दोनों अक्सर कई बार साथ में भी नजर आते हैं।
संजय लियो में आ रहे नजर
संजय दत्त की बात करें, तो वे इस समय लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में नजर आएंगे. इस फिल्म से संजू बाबा तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। वे फिल्म में एंटोनी दास नाम का किरदार निभा रहे हैं। संजय ने 2022 की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से साउथ सिनेमा में कदम रखा था।





