Irrfan Khan : सुतापा सिकदर ने हाल ही में एक बुक लॉन्च में खुलासा किया कि क्यों महिलाओं को इरफान खान ( Irrfan Khan ) सेक्सी लगते हैं।
सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक इरफान खान को जानने और समझने के लिए, क्रिटिक और लेखिका शुभ्रा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पुस्तक इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज लॉन्च की। दिवंगत इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर, जो खुद एक फेमस लेखिका और निर्माता भी है इस कार्यक्रम में वो उपस्थित थीं। वहां उन्होंने इस कारण का खुलासा किया कि क्यों कई महिलाओं को हैदर अभिनेता सेक्सी लगते हैं।

कार्यक्रम के दौरान, उन्हें उस ‘सेक्सी’ आदमी के बारे में बात करने के लिए कहा गया जिससे उन्होंने शादी की, तो उनका जवाब था, ‘वह सेक्सी थे क्योंकि वह एक डेलिकेट और नाजुक आदमी थे और वो आपके विशिष्ट ‘ औरतों को टारगेट ‘ करने वाले मर्दों में से नहीं थे। इसलिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से, जो लोग उन्हें पर्सनली जानते थे, वे जानते थे कि उनमें सेक्स अपील है। मेरी कक्षा में कुछ मूर्ख लड़कियाँ उससे प्यार करती थीं।”
वास्तव में, उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को इरफान बहुत आकर्षक लगते थे, इसका कारण यह था कि वह महिलाओं का सम्मान करते थे। सुतापा के अनुसार, अभिनेता ने हमेशा अपने सह-अभिनेताओं के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता साझा किया, और यह ‘बहुत सेक्सी’ था। हालांकि इवेंट के दौरान सुतापा ने यह भी बताया कि महिलाएं भी मानती हैं कि धर्मेंद्र सबसे सेक्सी पुरुष हैं। अंत में, उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि कई महिलाओं को यह सेक्सी लगता है – जब कोई समझदार होता है और आपको समझता भी है।
जब लेखिका ने अन्य अभिनेताओं से इस बारे में बात करने का फैसला किया, तो वह यह देखकर आश्चर्यचकित रह गईं कि सभी की राय एक जैसी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि जब उन्होंने तब्बू से संपर्क किया तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि ”उनका दिल अभी भी टूटा हुआ है और वह इस बारे में बात नहीं कर पाएंगी।” इसलिए, उन्होंने साझा किया कि उनकी किताब में एक बहुत महत्वपूर्ण आवाज़ जो गायब थी, वह तब्बू की थी।
तब्बू और इरफान खान ने द नेमसेक, हैदर, मकबूल, लाइफ ऑफ पाई जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसमें कोई शक नहीं कि दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी आंखों को सुकून देने वाली थी।
दुर्भाग्य से, इरफान खान ने अप्रैल 2020 में अंतिम सांस ली और कोलन संक्रमण के कारण उनकी जान चली गई।





