Dharmendra Viral Video : वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ( Dharmendra ) ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले धर्मेंद्र का नया वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Dharmendra : बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे। धर्मेंद्र हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले धर्मेंद्र आए दिन अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र फोटोज और वीडियोज के जरिए कभी अपने फार्महाउस तो कभी अपने झलक दिखाते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्मी गाने के साथ खुद भी गाते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cvtx5w4AASB/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक काफी बड़ी प्रॉपर्टी में नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने इसके साथ लिखा है, ‘कड़कती सर्दियों में सुबह की खिली-खिली सुनहरी धूप… मां के गरम आंचल सी लगती है… पिछले साल जैसलमेर का एक वीडियो… सभी दोस्तों को गुड मॉर्नंग।’ धर्मेंद्र के इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
इनके इस पोस्ट पर बेटी ईशा देओल ने भी कॉमेंट कर, सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जहां उन्होंने इमोजिस के साथ अपनी दिल की फीलिंग्स को बयां किया है।





