रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होते ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर छा भी गई है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन को, जिन्हें डायरेक्टर ने खास शूट किए गए हैं। इस फिल्म के एक्शन सीन से जुड़ा एक किस्सा बेहद ज्यादा वायरल हो रहा है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

नेशनल अवार्ड विनर ने शूट किया सीन
फिल्म से जुड़ने के पीछे की कहानी बताते हुए सुप्रीम ने कहा- ‘मैंने इससे पहले मलयाली फिल्म ‘अय्प्पम कोशियम’ के लिए एक्शन डिजाइन किया था। फिल्म के लिए मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला था। उसी फिल्म में मेरा काम देखने के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने मुझसे संपर्क किया। हमने ‘एनिमल’ में भी कुछ वैसा ही रॉ एक्शन कोरियोग्राफ किया है। यह डिमांड खुद डायरेक्टर की थी।’

एक ही फाइट सीक्वेंस में 3 कॉस्ट्यूम चेंज सुप्रीम सुंदर आगे कहते हैं, ‘एनिमल के हाइलाइट्स इसके एक्शन सीक्वेंसेज ही हैं। जो इंटरवल से पहले वाला 18 मिनट लंबा एक्शन सीक्वेंस है, उसे शूट करने में काफी वक्त लगा। इसमें रणबीर आर्म फाइट के अलावा, कुल्हाड़ी और गन से भी फाइट करते दिखेंगे। तीनों फाइट में उनका गेटअप भी बदला हुए नजर आएग।’
8 घंटे होती थी रिहर्सल
इस फाइट सीक्वेंस में बॉबी देओल नहीं होंगे उसके बावजूद भी रणबीर ने अपनी फिजीक पर काफी मेहनत की है। शूट पर जाने से पहले वो रोज दो घंटे वर्कआउट करते थे। इसके बाद 8 घंटे की फाइट रिहर्सल होती थी। यह पूरा सीक्वेंस करीबन 22 दिनों में शूट हुआ है, जिसमें से 10 दिन तो रणबीर ने सिर्फ वर्कआउट किया है।





