Ranbir Kapoor: हाल ही में Ranbir Kapoor और बॉबी देओल की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर जमकर वाहवाही लूटी थी. फिल्म एनिमल में दोनों के किरदारों को काफी सराहना मिली. वहीं फिल्म के आखिर में रणबीर और बॉबी का शानदार फाइट सीन भी मौजूद थी. जिसे देखकर थिएटर्स में बैठे देर्शकों ने खूब सीटियां और तालियां बजाई थीं. मगर क्या आप जानते हैं कि, इस सीन में विलेन को देखकर फिल्म का हीरो ही डर गया था.
रणबीर ने सुनाया किस्सा
एनिमल के सेट का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए रणबीर कपूर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल फिल्म में रणबीर कपूर को रणविजय के रोल में देखा गया था. तो वहीं बॉबी देओल ने उनके कजिन अबरार हक की भूमिका निभाई थी. ऐसे में दोनों का आमना-सामना क्लाइमेक्स में होता है. जहां दोनों का जबरदस्त फाइटिंग सीन देखने को मिला था. इसी सीन के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि, बॉबी को शर्टलेस देखकर मैं बुरी तरह से डर गया था.

रणबीर कपूर ने बताया कि, “ट्रेनर्स जिम में मेरी फोटोज ले रहे थे, क्योंकि मैं फिल्म में पहला था, जिसने शर्ट उतारी थी. इसलिए जब मैंने शर्ट उतारी तो पूरा यूनिट तालियां बजाने लगे और कहने लगे, ‘हीरो ने शर्ट उतारी’. दो दिन बाद जब बॉबी ने शर्ट उतारी तो मैं और मेरा ट्रेनर सोचने लगे कि हम तो गये.”
एनिमल फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया था. इसके अलावा बॉबी देओल ने विलेन के रुप में सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया. तो वहीं अनिल कपूर का भी अहम रोल देखने को मिला था.





