Ranbir Kapoor: संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर की घोषणा की थी. जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाएंगे. हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के सामने दो शर्ते रख दी हैं.
रणबीर की शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की शर्त फिल्म की शूटिंग में रुकावट खड़ी कर सकती है. रणबीर की पहली शर्त है कि, फिल्म की शूटिंग बिल्कुल समय पर होनी चाहिए. शूटिंग की तारीख आगे ना बढ़ाई जाए. वहीं एनिमल स्टार ने दूसरी शर्त ये रखी है कि, शूटिंग के दौरान काम करने का समय निर्धारित किया जाए और तय घंटे के अंदर हर काम अनुशासन के साथ पूरा हो.

भंसाली का रिएक्शन
रणबीर कपूर की दोनों शर्तें मानना संजय लीला भंसाली के लिए काफी चैलेंजिंग टास्क होगा. मगर भंसाली ने रणबीर को भरोसा दिलवाया है कि, अगले साल जुलाई 2025 तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी. मगर अब भंसाली रणबीर की शर्तों को कैसे पूरा करते हैं. ये देखना काफी दिलचस्प होगा.
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर को फिल्म एनिमल में देखा गया था. फिल्म बड़े पर्दे पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी. वहीं अब रणबीर नितिश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे. रणबीर के अलावा सई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे.





