Chhatriwali Trailer: रकुल प्रीत बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शुमार हैं जो परिचय की मोहताज़ नहीं हैं।अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। इस बार ऑनस्क्रीन कुछ नया करने की चाहत ही है जो इस बार रकुल प्रीत एक नई और शिक्षाप्रद कहानी लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों रकुल प्रीत अपनी फिल्म chhatriwali को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर एड्स दिवस के दिन रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार और मीनिंगफुल था की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस से भी खूब सराहना मिल रही है।

“छत्रीवाली” में यौन शिक्षा पर दिया जोर
आपको बता दें की इस फिल्म की शुरूवात यौन शिक्षा को लेकर समाज में व्याप्त रूढ़िवादी सोच को लेकर होती है। स्कूलों में सिलेबस में सेक्स एजूकेशन तो हैं लेकिन उसे पढ़ाने में टीचर्स को शर्म महसूस होती है। स्कूल के प्रोफेसर खुद इसे अपमानजनक विषय मानते हैं।

कंडोम का इस्तेमाल नहीं जरूरी
फ़िल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है की रकुल प्रीत की शादी सुमित व्यास से होती है। शादी के बाद सुमित कंडोम के इस्तेमाल को लेकर अपना विचार रखता है और बताता है कि उसे कंडोम पर भरोसा नहीं है। इसके बाद कहानी में आगे दिखाया गया है की कैसे रकुल प्रीत पक्का इरादा कर स्कूल के बच्चों को यौन शिक्षा का पाठ पढ़ाती हैं । इसके लिए उन्हें चाहे कुछ भी करना पड़े।
कंडोम टेस्टर बनी रकुल प्रीत
तेजस विजय देवस्कर की फिल्म छत्रीवाली में रकुल प्रीत एक कंडोम टेस्टर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें की रकुल ने इस काम को मजबूरी में अपनाया था क्योंकि वो बेरोजगार हो जाती है। इस काम को करने की जानकारी किसी को नहीं होती है। इस फिल्म में सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया और सुमित व्यास जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 20 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है।



