Rakhi Sawant Marriage With Adil Khan Durrani: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा किसी न किसी वजह से हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी दूसरी शादी का खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। राखी ने दावा किया कि उन्होंने 7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ निकाह कर लिया था। साथ ही इस शादी को लीगल भी कर दिया गया है। हालांकि, अब आदिल इस शादी से इनकार कर रहे हैं और राखी ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत?
दरअसल, राखी सावंत ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी और सिंगल मदर होने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने ‘नवभारत टाइम्स’ संग बातचीत में कहा, “आदिल के साथ अपनी शादी से मैं बहुत खुश हूं। मैं नहीं जानती कि वह इससे इनकार क्यों कर रहे हैं। उनके इनकार से मैं शॉक में हूं। मैं उनसे 7 महीने से इस शादी की सच्चाई दुनिया के सामने बताने के लिए कह रही थी। मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरी जिंदगी से जुड़ी बातें छुप नहीं सकती हैं। हो सकता है कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं या कुछ भी हो जाए।”

सिंगल मदर होने को लेकर कही ये बात
प्रेग्नेंसी ही नहीं, राखी सावंत ने सिंगल पेरेंटिंग के बारे में भी बात की है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर आगे कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “शादी का खुलासा करना बहुत जरूरी हो गया था। अगर ये लोगों के सामने नहीं आती तो बहुत दिक्कत हो जाती।” राखी ने बताया कि वह बहुत डरी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है। राखी ने ये भी कहा कि अगर वह सिंगल मदर बनती हैं तब भी वह आखिरी सांस तक आदिल से मोहब्बत करती रहेंगी।



