Rakhi Sawant: बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. वैसे तो राखी अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सूर्खियां बटोरती हैं. मगर एक आम लड़की से बेस्ट डांसर बनने का सफर राखी के लिए आसान नहीं था. वहीं राखी को कॉन्ट्रोवर्सी क्ववीन और पैपाराजी की फेवरेट भी कहा जाता है. तो आइए राखी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफ के फ्लैशबैक में ले चलते हैं. जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

राखी का असली नाम
राखी सावंत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वहीं राखी लाइमलाइट में आने के लिए कई पैंतरे भी आजमाती है. जिसके चलते राखी का नाम अमूमन हर रोज सुनने को मिलता है. मगर क्या आप जानते हैं राखी सावंत का असली नाम नीरु भेड़ा है. राखी ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने और अलग पहचान बनाने के लिए अपना नाम नीरु भेड़ा से बदल कर राखी सावंत कर लिया था.

डांस था राखी का पैशन
राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को एक गरीब परिवार में हुआ था. जिसका खुलासा राखी ने कई बार अपने इंटरव्यू में भी किया है. राखी ने बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था. मगर राखी के अंदर बचपन ने नाम कमाने की चाहत थी. वहीं राखी को डांस का भी बहुत शौक था. मगर राखी के मामा को उनका नाच-गाना बिल्कुल पसंद नहीं था. जिसके चलते राखी सभी से छिपकर डांस की प्रेक्टिस किया करती थीं.

घर से भागी राखी
कैमरे के सामने आना राखी का बचपन का सपना था. मगर राखी का परिवार उन्हें इतने बड़े सपने देखने की इजाजत नहीं देता था. लिहाजा बेहद कम उम्र में राखी घर छोड़ कर भाग गई थीं. वहीं राखी को अपनी मंजिल बखूबी पता थी. लिहाजा घर छोड़ने के बाद राखी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
फराह खान ने दिया मौका
फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की जद्दोजहद में जुटी राखी की मुलाकात मशहूर डायरेक्टर फराह खान से हुई. लिहाजा फराह ने राखी को अपनी फिल्म में मौका दिया. जिसके बाद राखी ने बैक टू बैक कई आइटम सॉन्ग पर ठुमके लगाकर दर्शकों का दिल धड़का दिया था. हालांकि राखी को असली पहचान छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस से मिली थी.

दो बार टूटी शादी
राखी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ दिलचस्प है. राखी सावंत ने दो बार शादी की. मगर दोनों ही बार उनकी शादी टूट गई. राखी ने पहली बार रितेश से सीक्रेट वेडिंग करके सभी को चौंका दिया था. मगर रितेश से तलाक होने के बाद राखी ने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया. वहीं आदिल के प्यार में राखी ने इस्लाम भी कुबूल कर लिया. मगर उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका.
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन
विवादों से राखी सांवत का पुराना रिश्ता रहा है. राखी अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं. जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है. शर्लिन चोपड़ा से लेकर तनुश्री दत्ता और नोरा फतेही जैसी कई अदाकारओं से राखी विवाद मोल ले चुकी हैं.
ये भी पढ़ें – रामायण की सीता ने पति की गोंद में बैठकर दिए पोज, दीपिका को देखकर हैरान हुए फैंस, कहा – हे राम, माता आपको ऐसे देखा नहीं जाता





