Rakhi Sawant : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी बायोपिक का ऐलान कर दिया है। राखी ने बताया कि वह इस फिल्म के लिए कुछ स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं।
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। राखी सावंत लगातार अपने पति आदिल दुर्रानी पर बयानबाजी कर रही हैं। दूसरी तरफ आदिल दुर्रानी भी राखी को पूरा-पूरा जवाब दे रहे हैं। इस मामले में पहले शर्लिन चोपड़ा बीच में आईं, तो वहीं तनुश्री दत्ता भी दिखाई दीं।

इस पूरे ड्रामे के बीच राखी सावंत ने अपनी बायोपिक का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस काफी समय पहले ही अपनी बायोपिक आने का हिंट दे चुकी थीं। वह समय-समय पर बोलती थीं कि बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स को उनकी बायोपिक बनानी चाहिए। वहीं, अब राखी अपनी फिल्म से जुड़ी डिटेल लेकर आ गई हैं। इससे साफ है कि राखी सावंत की जिंदगी पर आधारित फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जायेगी।
हाल ही में राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी जिंदगी पर आधारित फिल्म का ऐलान किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी के हाथ में ब्लैक कलर की फाइल थी, जो उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट थी। इस दौरान राखी सावंत ने बताया कि उनकी बायोपिक का काम जल्द ही शुरू होगा। अभी तक इस फिल्म में कौन एक्टर होगा और कौन डायरेक्टर इस फिल्म को लेगा। इस बारे में मुझे नहीं पता। सिंगर का भी अभी तक कुछ नहीं पता।
अभी फिल्म के सिलसिले में दो स्टार्स से बात करने की कोशिश हो रही हैं। हम लोग आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विद्या बालन से बात कर रहे हैं। राखी सावंत ने यह भी बताया कि उनकी बायोपिक के कई सीजन भी आ सकते हैं।
बता दें कि राखी सावंत की लाइफ खुली किताब की तरह है। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया के बीच खुलकर बात करती हैं। राखी की जिंदगी से कई सारे विवाद जुड़े हैं, जिसका जिक्र इस फिल्म में हो सकता है। राखी सावंत का नाम एक बार मीका सिंह से जुड़ा था। उन्होंने एक समय पर स्वयंवर तक रचाया है।
इसके बाद राखी सावंत ने रितेश संग शादी की, जिसे बाद में गैरकानूनी बताया। इन सबके बाद राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का चैप्टर अब खत्म नहीं हो रहा है। राखी ने कई हसीनाओं से पंगा भी लिया है।





