Rakhi Sawant Latest News: इन दिनों राखी सावंत काफी चर्चा में हैं। आए दिन राखी सावंत अपनी शादी से जुड़े खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में, एक बार फिर उन्होंने अपने पति आदिल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आदिल के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।

नहीं उठाती आदिल पर हाथ
इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, ”सॉरी मैं कितने दिनों के बाद बाहर निकली हूं। आदिल मेरे साथ डबल गेम खेल रहा है, मुझे नहीं पता। कल वह माफी मांगकर घर आ गए। उसने कुरान पर हाथ रखकर कसम खाई। यह भी कहा कि उस लड़की से कभी नहीं मिलूंगा। वह अब झूठ बोल रहे हैं कि मैं उस पर हाथ उठाती हूं। जिसकी मां मर गई हो, घर आकर पति के शरीर पर लव बाइट्स देखती है तो वह क्या करेगी। मैं इसलिए बता रही हूं कि मीडिया में झूठ बोलता है कि सलमान भाई की धमकी देती है। मैं सलमान भाई की धमकी कभी नहीं देती।”
आदिल के बॉडी पर लव बाइट्स
वीडियो में राखी ने आगे बताया, ”आज मेरी ऐसी हालत है मैं किसी को कुछ नहीं बताना चाहती। मैं घर बसाना चाहती हूं। मेरे साथ रितेश ने भी इतना बुरा नहीं किया था। वह शादीशुदा था, बच्चा था नहीं बताया था। मैं उसको माफ कर चुकी। जब मैं घर पर आती हूं तो पति की बॉडी पर लव बाइट्स देखती हूं। मुझे तुम ड्रामा क्वीन कहते हो क्योंकि में 20 साल से इंडस्ट्री में हूं।”



