राहुल द्रविड़ के अंडर में भारत ने हाल ही में जीता था टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब।
Cricket News: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को पेरिस की अपनी यात्रा के दौरान क्रिकेट को ओलंपिक गेम्स में शामिल करने के लिए अपना भरपूर समर्थन व्यक्त किया। पूर्व खिलाड़ी ने खुलासा किया कि वर्तमान क्रिकेटरों के बीच इसको लेकर एक काफी उत्साह है। उन्होंने इसे भारत और क्रिकेट के लिए एक बड़ा क्षण बताया।
द्रविड़ ड्रीम स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक विशेष पैनल चर्चा का हिस्सा थे, जिसका शीर्षक था ‘ओलंपिक में क्रिकेट – एक नए युग की शुरुआत’, जो चल रहे पेरिस ओलंपिक में पहली बार आयोजित इंडिया हाउस में आयोजित किया गया था। यह आयोजन 2028 लॉस एंजिल्स गेम्स के कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करने के महत्वपूर्ण निर्णय की याद दिलाता है, जो दुनिया भर में इस खेल और इसके फैंस के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है।

राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने को लेकर रखा अपना पक्ष
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से राहुल द्रविड़ ने कहा कि, “मैंने पहले ही ड्रेसिंग रूम में कुछ बातचीत सुनी है। लोग 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में बात कर रहे हैं, 2027 में ODI वर्ल्ड कप है और आपने लोगों को यह कहते हुए सुना है कि 2028 में ओलंपिक है।”
Dravid said "I have already heard a few conversations in the dressing room, talking about the 2026 T20 WC, ODI WC in 2027 & you hear people saying there is the Olympics in 2028". [India House IG] pic.twitter.com/L7ZKzLAHEn
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 29, 2024
द्रविड़ ने यूएसए में खेल के प्रति जुनून पर भी विचार किया और कहा कि वहां इस खेल के प्रति बहुत अधिक जुनून है। भारत के पूर्व मुख्य कोच ने कहा, “हमें पता है कि अमेरिका में क्रिकेट के लिए अविश्वसनीय दर्शक हैं. हम यह सिर्फ़ अमेरिका से विश्व कप के अन्य आयोजनों में आने वाले लोगों की संख्या से जानते हैं. अमेरिका में इस खेल के लिए बहुत जुनून है. खेल को बढ़ावा देना और ज़्यादा लोगों का इसे खेलना अभूतपूर्व है।”
खुद को खेल प्रशंसक बताने वाले द्रविड़ ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से लगता था कि क्रिकेट को इसका हिस्सा होना चाहिए. यह वास्तव में एक शानदार खेल है। दुनिया भर में बहुत से लोग इसे पसंद करते हैं। यह मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए शानदार है जो अब सिर्फ़ इसका प्रशंसक है। यह वास्तव में अभूतपूर्व है।





