Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस पिछले साल जनवरी के महीने मे एक बच्ची के पेरेंट्स बने थे. दोनों कपल्स ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था. प्रियंका अक्सर बेटी के साथ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही मे प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया था. जिसमें वो बेटी के साथ पति निक जोनस का कॉन्सर्ट एन्जॉय करती दिखाई दे रही थीं. हालांकि 40 की उम्र में मां बनने के बाद प्रियंका की जिंदगी में कई बदलाव आ गए हैं.
अलर्ट मोड मे रहती हैं प्रियंका
प्रियंका का मानना है कि मां बनने के बाद वो हर छोटी-बड़ी चीज पर काफी ध्यान देती हैं. प्रियंका कहती हैं कि, मैं रोज अपने आप से ये सवाल पूछती हूं कि आज मुझसे कौन से गलती हो सकती है और उससे बचने के लिए मैं क्या कर सकती हूं. मुझे नहीं पता कि मातृपन ने मेरे आत्मविश्वास को कितना प्रभावित किया है. मगर मुझे खुद को याद दिलाना पड़ता है कि मैं एक कॉन्फीडेंट पर्सन हूं और मैं यह कर सकती हूं.

मालती को अपने जैसा बनाना चाहती हैं प्रियंका
प्रियंका के अनुसार, मेरे माता-पिता ने मुझे बचपन से ही खुद पर अधिकार दिया है. मैं अपनी राय रखने के लिए हमेशा आजाद रही हूं. शायद यही कारण था कि बाहर की दुनिया देखने से पहले मैं काफी कॉन्फीडेंट और आत्मनिर्भर महसूस करती थी. मैं मालती को भी ऐसी ही परवरिश देना चाहती हूं. जिससे वो भी बाहर निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार कर सके.

मालती के साथ एन्जॉय करते दिखी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटी मालती मेरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं. हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो मालती के साथ फार्म लाइफ के मजे उठा रही थी. इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा – फार्म लाइफ हमारे फेवरेट अंकल फ्रैंकलिन जोनस के साथ.
View this post on Instagram
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्दी ही जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी.





