Priyanka Chopra Daughter Malti Photo: अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड और हॉलीवुड में डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को भी काफी वक्त देती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक एक्ट्रेस के साथ साथ एक बेटी की मां भी हैं। हालांकि प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा कभी रिवील नहीं किया है। लेकिन अक्सर मालती के साथ पिक्स शेयर कर वो फैंस को खुश कर देती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं।अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर ने नेटीजंस का ध्यान खींच लिया है। आपको बता दें की ये पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की सिंगल फोटो शेयर की है। मालती इस फोटो में एक बार फिर दिखाई नहीं दे रही हैं लेकिन उनका पोज काफी क्यूट लग रहा है।

समन्दर किनारे एंजॉय करती दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पहली बार मालती को अकेले देखा जा सकता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने मालती का चेहरा रिवील नहीं किया है। प्रियंका की बेटी मालती ने फोटो में एक ब्राउन कलर का जैकेट पहना हुआ है। मालती बीच के किनारे बैठी हुई हैं और मौसम का मजा ले रही हैं। चेहरा नही दिख रहा है लेकिन फिर भी फैंस मालती की क्यूटनेस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के साथ लिखा है दोपहर ऐसी भी। इसके बाद एक इमोशनल इमोजी के साथ साथ लविंग इमोजी भी लगाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा–” मेरी बेटी कभी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी”

अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ एक फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में दोनों मां और बेटी ने लाल रंग की ड्रेस पहने हुए है। लोगों ने फोटोज की जमकर तारीफ की। खासकर मालती के क्यूट, इनोसेंट और शांत स्वभाव को लोगों खूब एप्रिशिएट किया। हाल में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा की जब लोग उन्हे सरोगेसी को लेकर तंज कसते हैं तो वो कहती है की लोग उनके बारे में कितनी मर्जी बातें करें या बाते बनाएं में खुद को और स्ट्रॉन्ग बनाती हूं। लेकिन जब वही लोग मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं तो दुख होता है। मेरी बेटी कभी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी।



