दुनिया भर के सितारों ने मेट गाला 2023 (MET GALA 2023) में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कहाँ पीछे रहने वालों में से हैं। प्रियंका चोपड़ा चकाचौंध और ग्लैमर के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। वह हर इवेंट में अपने ग्लैमरस लुक के जरिए तहलका मचा देती हैं।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 इवेंट में अपनी शिरकत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक अट्रैक्टिव और बेशकीमती कपडे़ और जूलरी पहनी। जो चर्चा का विषय बन गई है।
मेट गाला में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। उनकी ये ड्रेस काफी खूबसूरत लगी, जिसमें एक्ट्रेस ने महफिल लूटने का काम किया। प्रियंका की इस ड्रेस को डिजाइनर वैलेंटिनो ने डिजाइन किया था। प्रियंका की ड्रेस से ज्यादा उनके गले के नेकलेस ने सुर्खियां बटोरी थी।

इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने गले में जो नेकलेस पहना था, वो कोई आम नेकलेस नहीं बल्कि यूनिक डायमंड नेकलेस था। प्रियंका का ये नेकलेस 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस है। ये नेकलेस पीस बुलगारी ब्रांड का था। इस नेकलेस की कीमत जानकर हर कोई हैरान हो गया। हीरो से जड़े हुए इस नेकपीस की कीमत 204 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस इवेंट के बाद प्रियंका के इस नेकलेस की नीलामी कर दी जाएगी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक ड्रेस में कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही हैं। साथ ही प्रियंका ने अपने इस खूबसूरत नेकलेस की तस्वीर भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। बता दें यह तीसरी बार हैं, जब प्रियंका चोपड़ा मेट गाला इवेंट में शामिल हुई हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2017 में इस इवेंट में शिरकत की थी।
Met Gala 2023: आलिया ने पहना 1 लाख मोतियों से बना गाउन, खूबसूरती पर हर कोई हुआ कायल





