
Priyanka Chopra Revealing Malti For The First Time: मौका था हॉलीवुड वॉक ऑफ सेरेमनी का। इस खास मौके पर जोनस ब्रदर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद उनकी वाइव्स भी आई हुई थी। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी के साथ वहां मौजूद थी। इसी दौरान मीडिया को उन्होंने पहली बार मालती से रूबरू करवाया। हाल ये है की जबसे मालती की पिक्स सामने आईं इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सारा प्यार भी दिया है।
समारोह में जोनस ब्रदर्स हुए सम्मानित

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के एक अवार्ड फंक्शन में जोनस ब्रदर्स को सम्मानित किया गया। बता दे निक जोनस के अलावा उनके भाई केविन और जोए भी मौजूद थे। इस समारोह में तीनों भाईयों को अवॉर्ड्स भी दिए गए। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और डेनियल जोनस और सोफी टर्नर भी शामिल हुए। इस दौरान फैमिली के ग्रुप फोटोज भी हुए। मालती का चेहरा इसी मीडिया पोज में रिवील किया गया। बता दें बीते कुछ हफ्ते पहले ही मालती ने एक साल पूरे किए थे। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने मालती को लेकर कई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। लेकिन मालती का चेहरा कभी सामने नहीं आया। हालांकि मालती का चेहरा रिवील करने के साथ ही यूजर्स ने अपनी अपनी राय रखी है। किसी ने कहा, मालती को prop की तरह यूज करना बंद करो तो किसी ने लिखा हर लाइफ हर चॉइस।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने बॉलिवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम के झंडे गाड़े हैं। उन्होंने डॉन 2 , दोस्ताना, बाजीराव मस्तानी में यादगार अभिनय किया है। प्रियंका ने हॉलीवुड शो क्वांटिको में भी काम कर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था,” मुझे लोग कुछ भी कहते हैं तो मैं खुद को और स्ट्रॉन्ग बनाती हूं। लेकिन जब वही लोग मेरी बेटी के लिए कहते हैं की रेडीमेड है और नजाने क्या क्या। तब तकलीफ होती है। मैं मेरी बेटी को इन सब कंट्रोवर्सी से दूर रखना चाहती हूं।” उनके इस बयान ने सभी बोलने वालों की बंद कर दी थी।



