Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है, लेकिन एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमली को भी पूरा समय देती हैं। आए दिन प्रियंका सोशल मीडिया पर फैमिली संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति निक और बेटी मालती संग स्नो एंजॉय करती दिख रही हैं।

Priyanka Chopra शेयर की फैमिली संग तस्वीरें
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में मालती मैरी भी नजर आ रही हैं, जो बेहद क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”हर दिन परफेक्ट पल क्रिएट कर रही हूं।’
View this post on Instagram
प्रियंका ने दिखाया था बेटी मालती का चेहरा
बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा रिवील किया था। दरअसल, प्रियंका अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में मालती के पिता निक जोनस और उनके भाइयों ने ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ प्राप्त किया था। हालांकि, इस इवेंट में केवल मालती ने ही सु्र्खियां बटोरी थी।



