Bigg Boss 16 Priyanka Chaudhary: ‘बिग बॉस 16’ की चमचमाती ट्रॉपी एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ-साथ एमसी स्टैन ने 31 लाख रुपए का इनाम भी जीता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर हर जगह बस यही चर्चा थी कि प्रिंयका चाहर चौधरी ही ट्रॉफी अपने नाम करेंगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन भले प्रियंका को ट्रॉफी न मिली हो पर उनकी किस्मत जरूर चमक उठी है।

Priyanka ने जीते 25 लाख रुपए
प्रियंका भले ही ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हों, लेकिन बाहर निकलते ही उन्हें एक के बाद एक तीन खुशखबरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो प्रियंका को श्रद्धा कपूर के साथ एड में काम करने का मौका और 25 लाख रुपए इनाम मिला है। दरअसल, कलर्स चैनल के स्पॉन्सर ‘माई ग्लैम’ ने ‘बिग बॉस 16’ के दौरान ब्यूटी कॉम्पिटिशन रखा था, जिसको प्रियंका चाहर चौधरी ने जीता है।
फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका!
इतना ही नहीं, प्रियंका चाहर चौधरी के हाथ एक फिल्म भी लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में रोल मिला है। इसके अलावा, सलमान खान और साजिद खान ने भी उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। अब इन ऑफर्स को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘बिग बॉस 16’ का खिताब भले हार गई हों, लेकिन हारने के बाद भी वह जीत गई हैं।



