Bigg Boss 16: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस 16’ में अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रियंका को हर कोई पसंद करता है। वहीं, उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी उनकी काफी तारीफ होती है। हाल ही में, प्रियंका को शो में कार्तिक आर्यन के साथ डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान प्रियंका ने ब्रॉउन कलर का गाउन पहना था, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ब्राउन गाउन में खूबसूरत दिखी प्रियंका
दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्तिक ने प्रियंका के साथ रोमांटिक डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, फैंस ने जिस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया वह थी प्रियंका की ड्रेस। ब्राउन गाउन में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन अगर आप भी इस ड्रेस को खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो हम पहले आपको इसकी कीमत बता देते हैं। दरअसल, इस ड्रेस की कीमत 41,985 रुपए हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव में है
बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ अपने आखिरी पड़ाव में है। जैसे-जैसे यह शो अपने अंतिम पड़ाव में है वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच की लड़ाइयां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। हाल ही में, टीना दत्ता घर से निकल चुकी हैं। वहीं कुछ दिन पहले अर्चना भी घर से निकली थी। देखना यह होगा कि शो को कौन जीतता है।



