Pathan: इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ‘पठान’ काफी सुर्खियों में है। पूरा बॉलीवुड ‘पठान’ के नाम से झूम रहा है। ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। हाल ही में, फिल्म की सक्सेस के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद ने प्रेस मीट की और फिल्म को लेकर बात की। इस दौरान सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान 2’ का भी ऐलान किया।

शाहरुख खान ने ‘पठान 2’ का किया ऐलान
दरअसल, सिद्धार्थ आनंद से जब प्रेस मीट में पूछा गया कि पठान के बाद वह क्या बनाएंगे? तो उन्होंने कहा, ”पठान के बाद अब पठान 2 बनेगी, क्यों शाहरुख?” जिस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, ”हां, जरूर और इस बार बाल कमर तक लंबे करूंगा और सीक्वल करने के लिए खुद को सम्मानित महसूस करूंगा।”
‘पठान’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार
बता दें कि फिल्म ने 5 दिन में जबरदस्त कमाई की है। ‘पठान’ ने इन पांच दिनों में 280 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिन में 500 करोड़ रुपए कमाए है। ‘पठान ‘शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अब तक के करियर में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।



