Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा की सीक्रेट मैरिज बी-टाउन में इन दिनों काफी सूर्खियां बटोर रही है. खबरों की मानें तो परिणीति और राघव का रोका हो चुका है. वहीं जल्दी दोनों कपल्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
हाल ही में मशहूर अदाकारा प्रियंका चौपड़ा जोनस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडल’ का प्रमोशन करने भारत आई थीं. वहीं प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस ने भी इंडिया को विजिट किया था. ऐसे में गॉसिप्स की मानें तो ‘सिटाडल’ का प्रमोशन सिर्फ एक बहाना था. वास्तव में पीसी परिणीति और राघव की सगाई के सिलसिले में भारत आई थीं.

वहीं ड्रीम गर्ल परिणीति को भी पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया था. जिसने शादी की अफवाहों पर मुहर लगा दी है. इसी कड़ी में परिणीति चौपड़ा भी राघव चड्ढा का नाम सुनकर शर्मा गई हैं. दरअसल सोमवार को परिणीति ब्लैक शर्ट और चेक्ड ट्राउजर में एयरपोर्ट पहुंची थीं. जहां पापराजी ने भी परिणीति के सामने शादी से जुड़े सवाल पूछें.
ऐसे में पापराजी ने परि से पूछा कि, “शादी कब है बता दो? हम लोग भी अपना कुर्ता सिलवा लेते हैं. बताईए मैम, हम लड़की वाले हैं और आपकी तरफ से हैं.” वहीं पापराजी की बात सुनने के बाद परिणीति ब्लश करने लगी और शर्माते हुए उन्होंने कहा कि, “पागल हो गए हो तुम सब.”
ये भी पढ़ें – क्या सलमान खान को मामा बनाने वाली हैं कैटरीना? मीडिया के सामने दुपट्टे और हाथ से छिपाया बेबी बंप!
हालांकि हाल ही में शादी की अफवाहों पर बात करते हुए परि ने कहा था कि, “मीडिया में अपनी जिंदगी के बारे में बोलने और पर्सनल लाइफ डिसकस करने के बीच में बेहद पतली लाइन होती है. अगर कोई गलतफहमी होगी. तो मैं उसे जरूर सही करूंगी. लेकिन मेरी जिंदगी से जुड़ी हर बात क्लियर करने के लिए मुझे मीडिया के सामने आने की जरूरत नहीं है.”





